➡️ बैतूल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ,
प्रथम दिन 1,26,379 बच्चों को दी पोलियो की खुराक
#राष्ट्रीय_पल्स_पोलियो_अभियान का शुभारंभ 22 नवंबर को देशबंधु वार्ड, टिकारी बैतूल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री महेश राठौर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रांजल उपाध्याय एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार हुरमाड़े द्वारा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत जिले में 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 22 से 24 नवंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के प्रथम दिवस 22 नवंबर को सायं 6 बजे तक जिले में कुल 2018 पोलियो बूथों के माध्यम से 1,26,379 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित किया गया। शेष बचे बच्चों को घर- घर जाकर पोलियों की खुराक दी जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं तथा कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
इस अवसर पर नगर पालिका पार्षद श्री राजेश पांकर, प्रभारी परियोजना अधिकारी श्री योगेश ठोके, डीसीएम श्री कमलेश मसीह, एमएनडी श्री मनोज चड़ोकार, श्री तापी प्रसाद, श्री प्रकाश माकोड़े, कोल्ड चेन हैंडलर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#PulsePolio #पल्सपोलियो
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
Betul, Madhya Pradesh | Nov 22, 2026