टीकमगढ़: बिना बिजली का स्कूल: गर्मी से बेहाल बच्चे, पढ़ाई पर संकट
टीकमगढ़ जिले के किलेदार का मंजरा बड़ागांव खुर्द स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं है, जिससे बच्चे भीषण गर्मी में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। गर्मी से परेशान बच्चे बीमार भी पड़ रहे हैं और खुद ही बता रहे हैं कि इस कारण पढ़ाई नहीं कर पाते। स्थिति के चलते स्कूल में बच्चों की संख्या भी लगातार घट रही है।