गांगड़तलाई: गांगड़तलाई क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में एक मिस्त्री के भरोसे 3000 हैंडपंप की जिम्मेदारी
गांगड़तलाई पंचायत समिति क्षेत्र में करीब 3 हजार हैडपंप हैं, लेकिन उनकी मरम्मत के लिए फिलहाल सिर्फ एक मिस्त्री तैनात है। पंचायत समिति का क्षेत्र लगभग 20 किलोमीटर परिधि में फैला है और इसमें करीब 110 गांव शामिल हैं। 30 ग्राम पंचायतों में फैले इस इलाके में एक व्यक्ति के लिए पूरे क्षेत्र की मरम्मत व्यवस्था संभालना मुश्किल बताया जा रहा है।