जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री के मार्गदर्शन में आयोजित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत आज गांधी स्टेडियम में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों ने समाज को मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर बच्चों ने नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम ने खेल, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ नशा मुक्त समाज के निर्माण का प्रेरणादायक संदेश दिया।
@iprdbihar
@msjegoi
@socialwelfaredept
#begusarai
#nashamuktbihar
#nashamuktbharatabhiyaan