पीसांगन: मांगलियावास में त्योहारों को लेकर खास पुलिस अलर्ट
धनतेरस, दीपावली, भैया दूज के त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए मांगलियावास पुलिस ने सीएलजी बैठक कर लोगों को सतर्क रहने और असामाजिक गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और समाजसेवी भी बैठक में शामिल हुए।