इटारसी नवीन बस स्टैंड से बसों का संचालन शुरू, अवैध ऑटो पर आरटीओ की कार्रवाई, 10 से अधिक ऑटो जब्त
आरटीओ प्रमोद कापसे ने नवीन बस स्टैंड का निरीक्षण कर स्थानीय बस संचालकों से चर्चा की। चर्चा के बाद विगत दिनों से बंद पड़ी सभी स्थानीय बसों का संचालन नवीन बस स्टैंड से पुनः प्रारंभ करा दिया गया है।
आरटीओ ने बताया कि शीघ्र ही नवीन बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन और बाजार क्षेत्र के लिए ऑटो के निर्धारित किराए की जानकारी जारी की जाएगी।
इटारसी से जमानी सहित अन्य मार्गों पर नगर पालिका सीमा के बाहर सवारी ले जाने वाले अवैध ऑटो की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिससे बस संचालकों को नुकसान हो रहा था। शिकायत पर आरटीओ ने कार्रवाई करते हुए 10 से अधिक अवैध ऑटो जब्त कर पथरौटा थाने में खड़े कराए।
स्थानीय बस संचालकों ने भी अवैध ऑटो पर कार्रवाई का अनुरोध किया था ताकि बस स्टैंड संचालन में बाधा न आए। आरटीओ ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के बाहर सवारी परिवहन करने वाले अवैध ऑटो पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान सुरक्षित परिवहन के निर्देश दिए गए और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई भी की गई।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh