सिवनी मालवा में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, एसडीएम ने दिए निर्देश
कलेक्टर नर्मदापुरम श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर डॉ. भीमराव अंबेडकर सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य अमले की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम श्री विजय राय ने स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसडीएम ने सार्थक ऐप के माध्यम से उपस्थिति, अनमोल पोर्टल, Uwin पोर्टल पर ANC रजिस्ट्रेशन, आयुष्मान कार्ड की प्रगति और संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को लेकर समीक्षा की। सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ, एएनएम और आशा सुपरवाइजर को पोर्टल की जानकारी समय पर पूर्ण करने और सार्थक ऐप पर नियमित उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए।
उन्होंने डेंगू और मलेरिया रोकथाम के लिए जागरूकता, स्वास्थ्य परीक्षण और फॉलोअप पर जोर दिया। बीएमओ डॉ. कांति बाथम को सेक्टरवार समीक्षा कर साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। बैठक में जननी सुरक्षा योजना, एएनसी पंजीयन, आयुष्मान योजना, उमंग स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर आगामी कार्य योजना बनाई गई।
बैठक में बीएमओ डॉ. कांति बाथम, बीईई अश्विनी जोसेफ, बीपीएम इंदर हिरवे, बीसीएम प्रिया पांडे, पंचम पाटिल, परामर्शदाता ईश्वर विश्नोई सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh