नर्मदापुरम में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 57 हजार से अधिक की अवैध मदिरा जब्त
कलेक्टर नर्मदापुरम श्री आशीष वशिष्ठ के आदेशानुसार और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान जारी है।
मंगलवार को वृत्त नर्मदापुरम-ब में नसीराबाद से 9 पेटी देशी मसाला (81 बल्क लीटर) मदिरा बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम आरी, बुधनी, बनखेड़ी में 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, 90 किलो लाहन और 25 क्वार्टर प्लेन मदिरा बरामद कर 4 प्रकरण कायम किए गए। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 57,575 रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी आरपी अहिरवार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक राजेश गौर, आरक्षक धर्मेंद्र, विकास, सुरेश, माया और रौनक के सहयोग से की गई। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh