लोहारू: नगरपालिका ने शहर की सरकारी जमीनों की पैमाइश की शुरू, विरोध के कारण एक स्थान पर कार्य रहा बाधित
लोहारू नगर पालिका द्वारा हाउस मीटिंग में लिए गए निर्णय अनुसार शहर की सरकारी भूमि को चिन्हित कर उसकी पैमाइश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप बंटी तायल के नेतृत्व में अधिकारियों और पार्षदों की टीम ने विभिन्न स्थलों पर जाकर पैमाइश कार्य शुरू किया। टीम में नगरपालिका के एमई सुरेन्द्र सांगवान, बीआई राकेश