लोहारू: लोहारू के देवीलाल स्टेडियम में चार दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन
लोहारू स्थित देवीलाल खेल स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रभा रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जनरल सचिव एवं प्राचार्या दर्शना कुमारी ने की।