लोहारू: पुराना शहर लोहारू के झुप्पा रोड की खस्ताहालत से नाराज स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन #jansamasya
नगरपालिका द्वारा दो माह पहले झुप्पा जाने वाले रास्ते पर बाल्मीकि चौक से सती मंदिर तक करीब 200 मीटर की सड़क को निर्माण के उद्देश्य से उखाड़ा गया था, लेकिन आज तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोगों द्वारा एसडीएम कार्यालय एवं नगरपालिका में कई बार शिकायतें देने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला।