गुन्नौर: जुनावई थाना पुलिस ने गंगुर्रा निवासी किशोरी और उसके चाचा के साथ मारपीट के मामले में 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव गंगुर्रा निवासी श्रीवती देवी ने सोमवार शाम करीब 5:30 बजे पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महिला की 16 वर्षीय पुत्री मीरा पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थी। खेत से वापस घर लौटते समय गांव के ही आठ लोगों ने रंजिश के चलते किशोरी को रास्ते में घेर लिया और जमकर मारपीट की बचाने आए किशोरी के चाचा कल्यान सिंह के साथ भी जमकर मारपीट की।