बागपत: SP के निर्देश पर जिले में अपराध नियंत्रण के लिए 13 निरीक्षकों और SI की तैनाती में किया गया फेरबदल
मीडिया सैल बागपत द्वारा मंगलवार की रात करीब सवा नौ बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार को सिंघावली अहीर से प्रभारी इंस्पेक्टर बागपत बनाया गया है।