मड़ावरा: मड़ावरा क्षेत्र के जामनी बांध में नहाने गए युवक की पानी में डूबने से हुई मौत
मड़ावरा क्षेत्र के जामनी बांध में नहाने गये युवक की शुक्रवार को सुवह करीब 11 बजे पानी में डूबने से मौत हो गई।युवक अपने मित्रों के साथ नहाने के लिए जामनी बांध में गया था कि नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी मे चला गया।जब घटना की जानकारी लोगों को चली तो मौके पर पहुँचे और युवक को पानी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा ले आये।