बिहार: मानिकपुर गांव में शराब पीने से मना करने पर व्यक्ति को मारपीट कर घायल किया
Bihar, Nalanda | Nov 10, 2024 हरनौत थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में शराब पीने से मना करने पर शनिवार की रात्रि एक व्यक्ति को मारपीट कर जख़्मी कर दिया। जख़्मी मानिकपुर गांव निवासी मुसाफिर यादव के पुत्र सुधीर यादव है। जख़्मी को इलाज के लिए रविवार की दोपहर 2 बजे सदर अस्पताल लाया गया। जख़्मी ने बताया कि इनके दालान के पास कुछ लोग शराब पी रहा था जिसे शराब पीने से मना किया तो मारपीट किया