बिहार: गुलनी गांव के गोइठवा नदी से 24 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद
Bihar, Nalanda | Nov 10, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के गुलनी गांव के गोइठवा नदी से रामधार यादव के 24 वर्षीय पुत्र शेरु यादव का शव पुलिस ने रविवार की सुबह 4:00 बजे किया बरामद,इस मामले में मृतक के परिजन ने बताया कि शुक्रवार की शाम 4:30 बजे भैंस धोने के लिए नदी किनारे गया था,शाम तक वह नहीं आया तो हम लोग खोजबीन करने लगे खोजबीन करने के बाद रविवार की सुबह 4 बजे शेरू यादव का नदी से शव बरामद किया