शाहजहांपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आज शाहजहांपुर में प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जापान दौरे और प्रदेश में विकास कार्यों की स्थिति पर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सीएम मजे लेने के लिए विदेश जा रहे हैं और इससे पहले उनके मंत्री भी गए थे, जिनमें वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और नंद गोपाल नंदी शामिल हैं।