घोसी: यातायात माह के तहत मधुबन मोड़ पर घोसी पुलिस ने किया सघन चेकिंग अभियान
Ghosi, Mau | Nov 21, 2025 यातायात माह के तहत शुक्रवार की दोपहर 12बज घोसी पुलिस ने मधुबन मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक इलामारन के निर्देश पर संचालित इस अभियान में बिना हेलमेट चलने वाले और तीन सवारी बैठाकर सफर कर रहे बाइक चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई। कई वाहनों के मौके पर ही चालान किए गए। चेकिंग के दौरान पुलिस की सख्ती देख कई बाइक सवार रास्ता बदलते हुए दिखाई दिए