कानपुर: मोतीझील में महापौर प्रमिला पाण्डेय और पार्षदों ने पूर्व मेयर श्रीप्रकाश जायसवाल को श्रद्धांजलि दी
नगर निगम मुख्यालय, मोतीझील में सोमवार 3 बजे महापौर प्रमिला पाण्डेय, पार्षदों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूर्व मेयर श्रीप्रकाश जायसवाल के चित्र का माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि श्रीप्रकाश जायसवाल राजनीतिक रूप से भले ही अलग हो, किन्तु वह मुझे अपनी बहन के रूप में मानते थे।