कानपुर: सचेंडी स्थित रैकेपुर क्षेत्र में एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला
कानपुर के सचेंडी स्थित रैकेपुर क्षेत्र में एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला है। बिठूर निवासी 21 वर्षीय गौरव उर्फ मनीष तिवारी का शव सोमवार सुबह 8 बजे खेतों में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।