कानपुर: जाजमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत
जाजमऊ थाना क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला ने आज सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान तारा बानो (70) पत्नी रशन अली के रूप में हुई है। मृतक महिला केडीए कॉलोनी,लालबंगला के पास रहती थीं। थाना प्रभारी ने 2 बजे बताया कि,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद बाइक चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।