सरदारशहर: सरदारशहर में स्विफ्ट कार से करीब 45 किलो डोडा पोस्त छिलका बरामद, एक आरोपी किया गया गिरफ्तार
सरदारशहर। क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस और DST टीम ने संयुक्त अभियान के तहत करीब 45 किलो डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, कुबेर नगर में नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक स्विफ्ट कार की तलाशी ली।