बहादुरपुर: बहादुरपुर में अम्बेडकर जयंती पर भव्य रैली, संगीत और जनसभा का आयोजन
बहादुरपुर में मंगलवार को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली सुबह 11 बजे शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राम लीला मंच पहुंची। कार्यक्रम के तहत जनसभा और संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।