जहानाबाद: शादी का झांसा देकर युवती का शोषण व गर्भपात कराने का आरोप, जहानाबाद में मामला दर्ज
जहानाबाद में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना में केस दर्ज हुआ। आरोपी पर दूसरी युवती से संबंध के भी आरोप हैं। पुलिस जांच में जुटी है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुक्रवार शाम करीब 4 बजे तक जारी है।