जहानाबाद: नामांकन से वंचित पाली की छात्राओं का डीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन, दुबारा परीक्षा की मांग
काको पाखंड क्षेत्र के अलीनगर पाली स्थित स्वर्गीय अनंत साहू उच्च विद्यालय में नामांकन नहीं होने से नाराज़ छात्राओं ने अभिभावकों के साथ DEO कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि मॉडल स्कूल में नामांकन के लिए अनिवार्य मेधा परीक्षा की जानकारी उन्हें समय पर नहीं मिली, जिससे वे परीक्षा से वंचित रह गईं। अब उन्हें प्रवेश से रोका जा रहा है।