गुमला: आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक संपन्न, प्रशिक्षण कार्यक्रमों की पहुंच बढ़ाने हेतु निर्देश
Gumla, Gumla | Jul 10, 2025 उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आरसेटी (RSETI) सलाहकार समिति की समीक्षात्मक बैठक आरसेटी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता, पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में उपायुक्त द्वारा निदेशक आरसेटी को निर्देशित किया गया।