गुमला: डीडीसी ने मतदाता सूची पुनर्निक्षण के तहत राजनीतिक दलों के साथ समाहरणालय में की बैठक
Gumla, Gumla | Jul 9, 2025 भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु बुधवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त,गुमला एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, गुमला की उपस्थिति में गुमला जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया।