गुमला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नगर भवन में सम्मान समारोह का आयोजन
Gumla, Gumla | Jul 9, 2025 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गुमला नगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष में प्रोफेसर यशवंत राव केलकर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के 10 एवं 12वीं के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जनजाति आयोग की सदस्य आशा लकड़ा रही।