गुमला: कोटाम पंचायत भवन में धरती आभा जन भागीदारी शिविर का आयोजन किया गया
Gumla, Gumla | Jul 9, 2025 गुमला सदर प्रखंड क्षेत्र के कोटाम के पंचायत भवन में बुधवार को धरती आभा जन भागीदारी शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के कई ग्रामीण पहुंचे और सरकार के विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन भी सौंपा।जहां स्वास्थ्य बीमा,आयुष्मान भारत,मनरेगा,पेंशन,राशन कार्ड आवेदन प्राप्त किए गए वही बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना है।