राशमि: राशमी में 101 कावड़ियों ने झाड़ेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया, मातृकुंडिया से जल लाकर निकली कावड़
राशमी में श्रावण माह के तीसरे सोमवार को सर्व समाज की ओर से एक कावड़ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया स्थित बनास नदी से जल लाकर 101 कावड़ियों ने झाड़ेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।प्रातः सवा 10 बजे मातृकुंडिया के गंगा घाट पर पंडित गोपाल शर्मा ने विधि-विधान से मंगलेश्वर महादेव की पूजा करवाई। इसके बाद कावड़ों में जल भरकर यात्रा झाड़