सतबरवा: सतबरवा में 16 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह, मनिका विधायक कामाख्या नारायण यादव होंगे मुख्य अतिथि
बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल इंटर कॉलेज के प्रशाल में 16 मई को सतबरवा प्रखंड के छात्रों का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि सभापति सह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह होंगे। उक्त बातों की जानकारी प्रखंड उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव ने दी। श्री यादव ने बताया कि मनिका विधायक से प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने का आग्रह किया था।