गोलमुरी-सह-जुगसलाई: गोलमुरी पुलिस को मिली सफलता, हथियार के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार
गोलमुरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 संदिग्ध अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार 5:00 मिली जानकारी यह छापामारी मस्जिद के पास स्थित 1 क्वार्टर में की गई। जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग इकट्ठा होकर किसी गंभीर आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते गोलमुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की।