करछना: नैनी में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान राम सेतु निर्माण और कुंभकरण वध की लीला देखकर लोग हुए रोमांचित
प्रयागराज में आज शनिवार को विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा,जबकि कई स्थानों पर पवित्र रामलीला का मंचन चल रहा है,इसी क्रम में यमुनानगर के नैनी क्षेत्र में रामलीला मंचन के दौरान रामसेतु निर्माण- रामेश्वरम शिवलिंग,की स्थापना अंगद रावण प्रकरण और कुंभकरण वध की लीला को देखकर लोग रोमांचित हुए हैं, जबकि रामलीला मंचन के दौरान क्षेत्र के हजारों लोग शामिल होते हैं।