एसडीएम के रीडर की पत्नी की सड़क हादसे में मौत..
शिवपुरी-पोहरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी-झिरी मार्ग पर मुद्गल पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे एक कार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे जा टकराई। हादसे में पोहरी एसडीएम के रीडर श्याम सिंह दोहरे की पत्नी मनीषा दोहरे (40) की मौत हो गई, जबकि श्याम सिंह दोहरे सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में उपचार जारी है।
#shivpuri