कृषि लोन माफी के लिए बैल पर सवार होकर तहसील पहुंचा किसान
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से विरोध प्रदर्शन का एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जहां एक किसान अपनी कृषि ऋण माफी की मांग को लेकर एक बैल पर सवार होकर तहसील कार्यालय पहुंच गया.
किसान बैल पर बैठकर सिर्फ दफ्तर के परिसर में ही नहीं घूमा, बल्कि सीढ़ियों से चढ़कर उसे सीधे कार्यालय के अंदर गलियारे तक ले गया. सोशल मीडिया पर किसान का यह अनोखा अंदाज वायरल है.
#Maharashtra #viralnews