समाहरणालय, गया
(जिला जन सम्पर्क शाखा)
गया, 18 जून, 2026, माननीय मंत्री, कृषि विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री गया जिला श्री विजय कुमार सिंह ने आज गया ज़िला के बेलागंज एवं मानपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में *"सबका सम्मान जीवन आसान"* के तहत जन समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु आयोजित "प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर" में शामिल हुए।
सात निश्चय योजना-3 का अवयव 'सबका सम्मान जीवन आसान' के संकल्प को धरातल पर उतारने एवं जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को बिहार के सभी जिलों में पंचायतवार इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम माननीय मंत्री महोदय का स्वागत जिलाधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर किया गया। साथ ही अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री, कृषि विभाग, बिहार सह प्रभारी मंत्री, गया जिला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे ज़िले में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर' आयोजित है। राज्य सरकार द्वारा इसके लिए पिछले 11 मई को ही सहयोग पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया था, जिसके माध्यम से लोग सीधे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस शिविर का उद्देश्य पारदर्शिता के साथ प्राथमिकता स्तर पर प्राप्त शिकायतों का समाधान निर्धारित समय सीमा के अंदर किया जाना है। यह कार्यक्रम लोगों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का जरिया है। राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन आपका हर संभव सहयोग करने के लिए सदैव तैयार है। साथ ही माननीय मंत्री ने बताया की आज सभी विभागों के काउंटर इस शिविर में लगाए गए हैं, उनसे संबंधित पदाधिकारी पूरी कोशिश करें कि प्राप्त होने वाले आवेदन का निष्पादन ऑन द स्पॉट किया जा सके तथा आवेदन प्राप्त होने की तिथि से 30 दिनों के अंदर हर हाल में निष्पादन किया जाए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता के हित को ध्यान में रखते हुए ही योजनाएं बनाती है और नीतियां निर्धारित करती है। जनता की समस्याओं का समाधान करना ज़िला प्रशासन का दायित्व है। यह "प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर" कार्यक्रम पूरे ज़िले में प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर लगाई जा रही है ताकि लोगों के सपने साकार हों, उनके सपने टूटे नहीं, उनका भरोसा राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन के प्रति और मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि अंचल, प्रखंड या थाना स्तर पर जो जन समस्याएं हैं उनका समाधान 30 दिन के अंदर किया जाए।
ज़िला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर एवं सहयोग पोर्टल पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित ज़िले में 14873 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमे से 12 हजार से अधिक आवेदनों को निष्पादित करते हुए आज आवेदक को निष्पादित पत्र भी देने का काम किया जा रहा है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, उन सभी आवेदनों को 30 दिनों के अंदर समाधान करवाते हुए शिविर के तिथि में शिविर में आवेदक को निष्पादन रिपोर्ट उपलब्ध करवाया जाए। आज अनेको आवेदकों यहां बासगीत पर्चा, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र तथा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के लाभुकों को प्रोत्साहन राशि स्वरूप सांकेतिक कागजात प्रदान किया।
इस अवसर पर माननीय विधायक वज़ीरगंज, माननीय विधायक बेलागंज, जिलाधिकारी गया, उप विकास आयुक्त, एडीएम आपदा, बीडीओ, सीओ, सहित अन्य तमाम पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
CMO Bihar
Samrat Choudhary
General Administration Department, Govt. of Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
167 views | Gaya, Bihar | Jun 18, 2026