बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में ग्राम न्यायालय के संचालन के लिए वर्ष 2022 में 3 कमरे हुए हैंड ओवर, फिर भी हो रहा है इंतजार <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
बेल्थरारोड तहसील परिसर के प्रथम तल पर ग्राम न्यायालय संचालन की व्यवस्था पूरी हो गई है। लेकिन अब तक एक भी फाइल यहां नहीं आ सका और न ही न्यायिक अधिकारी ही यहां आ सके हैं। यहां के तीन कमरों में ग्राम न्यायालय की व्यवस्था की गई है, जिसमें ताला बंद है। सन 2022 में ही बेल्थरारोड ग्राम न्यायालय संचालन के लिए तीन कमरों को जिला जज को हैंडओवर किया गया।