पटना ग्रामीण: पीएम नरेंद्र मोदी 29 मई को पटना एयरपोर्ट से इनकम टैक्स गोलंबर तक करेंगे रोड शो, भाजपा कार्यालय में दी गई जानकारी
भाजपा कार्यालय में मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर जानकारी दी। दिलीप जायसवाल ने बताया कि 29 मई की शाम 5:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना आगमन होगा।