पटना ग्रामीण: रानी सती मंदिर में विद्या त्रिकोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए
रानी सती मंदिर में विद्या त्रिकोटी कुमकुमार्चन महायज्ञ का आयोजन किया गया है। मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी इस महायज्ञ में पहुंचे थे। इस महायज्ञ के आयोजन में भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद हैं। देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रम्हचारी के संरक्षण में इस महायज्ञ का आयोजन किया गया है।