पटना ग्रामीण: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पटना के प्रसिद्ध शिक्षक खान सर ने रचाई शादी, 2 जून को होगा रिसेप्शन
मशहूर शिक्षक खान सर ने शादी रचा ली है। उन्होंने इस बात की पुष्टि अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए वीडियो में की है। यह वीडियो अब मंगलवार की सुबह करीब 8:00 बजे से ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। युवाओं के बीच खास तौर से लोकप्रिय खान सर ने खुद अपने कोचिंग सेंटर में पढ़ाते वक्त इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने युद्ध के बीच शादी रचा ली है।