पटना ग्रामीण: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बने दूसरी बार पिता, राजद कार्यालय में जश्न; लोगों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने बेटे को जन्म दिया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के दूसरी बार पिता बनने की खुशी में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे राजद कार्यालय में जश्न मनाया गया। राजद कार्यालय में राजद नेताओं ने एक दूसरे को खूब मिठाइयां खिलाई और सभी ने तेजस्वी यादव को बधाई भी दी।