लखीसराय: जिले के बड़हिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार 5 NBW वारंटी को सदर अस्पताल मेडिकल जांच बाद भेजा न्यायिक हिरासत में।
जिले के बड़हिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार पांच अभियुक्तो को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल मेडिकल जांच हेतु लाया गया। बड़हिया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत खुटहाडीह गांव में छापेमारी कर इसी गांव के रहनेवाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसके ऊपर पूर्व से थाने में मामला दर्ज था एवं उक्त मामले में न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था।