लखीसराय: जिला मुख्यालय परिसर स्थित उप विकास आयुक्त कार्यालय में जल जीवन हरियाली को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित ।
जिला मुख्यालय परिसर स्थित उप विकास आयुक्त कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त कुंदन कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कृषि विभाग सिंचाई विभाग एवं भूमि संरक्षण समेत जल जीवन हरियाली के तहत पेड़ पौधों लगाने और मनरेगा के तहत रोजगार मुहैया कराने एवं पौधारोपण में तेजी लाने का निर्देश दिया।