लखीसराय: शहर के नया बाजार मुख्य मार्ग चैती दुर्गा स्थान के समीप टोटो ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर वृद्ध जख्मी उपचार जारी।
शहर के नया बाजार कवैया थाना क्षेत्र के लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित चैती दुर्गा स्थान के समीप तेज रफ्तार टोटो सवार चालक ने साइकिल सवाल वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनका उपचार सदर अस्पताल में जारी है। घायल वृद्ध की पहचान अमहरा थाना क्षेत्र के डीहरा गांव निवासी रामस्वरूप पंडित के पुत्र रामप्रसाद पंडित के रूप में की गई।