लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र के बालूपर टोला पर पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट में चार लोग जख्मी।
नगर थाना क्षेत्र के बालू पर टोला में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया ।बताया जाता है कि परशुराम पासवान और भूषण पासवान के बीच पेड़ काटने को लेकर विवाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे से जमकर मारपीट हुई, मारपीट में दोनों पक्ष से चार लोग जख्मी हो गए जिनका उपचार जारी है।