सुरभि मेगा मार्ट का हुआ भव्य शुभारंभ, सस्ते दामों पर मिलेगी गुणवत्तापूर्ण सामग्री
क्षेत्रीय नागरिकों की सुविधा और किफायती खरीदारी को ध्यान में रखते हुए सुरभि मेगा मार्ट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्ञान सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुरलीधर सिंह द्वारा किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सुरभि मेगा मार्ट के शुरू होने से अब आम उपभोक्ताओं को एक ही छत के नीचे सस्ती कीमत और बेहतरीन गुणवत्ता का सामान उपलब्ध हो सकेगा। मार्ट में ग्राहकों के बजट को देखते हुए 20 रुपये, 50 रुपये और 100 रुपये जैसी किफायती दरों में दैनिक उपयोग की सामग्री रखी गई है। प्रतिष्ठान परिसर में ग्राहकों की सुविधा के लिए चाय कॉर्नर और फास्ट फूड स्टॉल की भी व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन के अवसर पर आयोजक मुरलीधर सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों व क्षेत्रीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुरभि मेगा मार्ट का मुख्य उद्देश्य हर वर्ग के लिए खरीदारी को आसान और बजट के अनुकूल बनाना है। इस नए मार्ट के खुलने से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
Bahari, Sidhi | Sep 22, 2026