चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में नाबालिग से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
पश्चिमी सिंहभूम जिला की चक्रधरपुर में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।