प्रतापगढ़: चांद का पूरा गांव के समीप स्कूल से लौटते समय साइकिल सवार छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में भर्ती
चंदा का पूरा निवासी अमर बहादुर यादव का 14 वर्षीय पुत्र आदर्श यादव रामापुर स्थित एक कॉलेज में कक्षा सात का छात्र है। शनिवार को साइकिल से स्कूल से घर लौटते समय देर शाम जैसे ही वह हाईवे से चंदा का पूरा गांव की ओर मुड़ रहे थे कि सामने से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में फैक्चर हुआ है।