भीलवाड़ा: आजाद नगर कॉलोनी 25 दिनों से गंदे पानी से जूझ रही, जलदाय विभाग बेपरवाह, आंदोलन की दी चेतावनी
भीलवाड़ा। शहर के आजाद नगर स्थित महाप्रज्ञ सर्कल के पास की कॉलोनी में बीते 25 दिनों से गंदे और बदबूदार पानी की सप्लाई से क्षेत्रवासी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। कॉलोनी की तीन गलियों में नलों से आ रहे दूषित पानी के कारण लोगों के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।मोहल्लेवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार जलदाय विभाग के कर्मचारियों को कहा.