उरई: जिले में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर जिला अधिकारी ने सख्त निर्देश दिए, एनसीईआरटी की किताबें लागू करने के लिए कहा
Orai, Jalaun | Apr 7, 2026 मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे उरई तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिलाधिकारी कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई जहां पर जिलाधिकारी ने स्कूल संचालकों के साथ बैठक की और कहा कि कोई भी प्राइवेट स्कूल संचालक फीस नहीं बढ़ाएगा साथ ही NCERT की किताबें लागू करने के निर्देश दिए, साथी जिला अधिकारी ने कहा कि कोई भी प्राइवेट स्कूल संचालक यूनिफॉर्म बदलने पर भी जोर नहीं देगा।